Saturday , June 1 2024
Breaking News

MP Weather Update: प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर कायम, 10 जून से कुछ राहत की उम्मीद

Madhya Pradesh Weather Update: digi desk/BHN/भाेपाल/ मध्यप्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार हैं। इसी क्रम में मंगलवार काे सबसे अधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहाे में दर्ज किया गया। खजुराहाे, नौगांव एवं राजगढ़ में लू चली। 19 शहराें में पारा 42 डिग्रीसे. से अधिक रिकार्ड किया गया है। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कुछ मानसूनी हलचल बढ़ी है। 10 जून से प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिलने का सिलसिला शुरू हाेने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि हवाओं के साथ नमी नहीं आने के कारण एक सप्ताह से राजधानी सहित पूरे मप्र में गर्मी के तेवर लगातार तीखे बने हुए हैं। दरअसल बंगाल की खाड़ी में ताे मानसून कुछ आगे बढ़ रहा है, लेकिन अरब सागर में 30 मई से मानसून स्थिर बना हुआ है। इस वजह से नम हवाएं नहीं चलने से मौसम शुष्क बना हुआ है। मानसून पूर्व की गतिविधियां भी शुरू नहीं हाे पा रहीं है। इससे पूरे प्रदेश में तापमान बढ़ रहा है। बुधवार काे भी सागर संभागाें के जिलाें में कहीं-कहीं लू चल सकती है।

ये मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षाेभ हिमाचल प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर एक ट्रफ लाइन पूर्वी मप्र से हाेकर तेलंगाना तक बनी हुई है। इसी चक्रवात से एक अन्य ट्रफ लाइन उत्तरी बांग्लादेश तक बनी हुई है। शुक्ला के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में मानसूनी हलचल तेज हाेने लगी है। इस वजह से 10 जून से हवाओं के साथ नमी आने से मप्र में मानसून पूर्व की गतिविधियां शुरू हाेने की संभावना है। बादल छाने और बूंदाबांदी हाेने के कारण दिन के तापमान में गिरावट हाेगी। इससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

 

About rishi pandit

Check Also

राज्य के स्कूल-कॉलेज के सिलेबस में शामिल होगा अहिल्याबाई होल्कर का इतिहास, सीएम का बड़ा ऐलान

इंदौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने  कहा कि उनकी सरकार होल्कर शासक देवी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *